Home / Patient guides / Knee

घुटना · 5 मिनट

घुटने के लिए 5 आसान व्यायाम जो घर पर कर सकते हैं

डॉ. सोभराज चंदानी, MBBS, MS (ऑर्थो) · हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, न्यू कोरबा हॉस्पिटल · पंजीकरण सं. CGMC/2428/2009 · अपडेट: नवंबर 2026

In short (English): Strong thigh muscles take load off the knee joint. These five simple exercises can be done at home once or twice a day. Mild discomfort is normal; stop if pain is sharp or the knee swells, and follow your physiotherapist’s advice after surgery or injury.

घुटने के गठिया में जांघ की मांसपेशियाँ (क्वाड्रिसेप्स) मज़बूत हों तो जोड़ पर भार कम पड़ता है और दर्द घटता है। ये व्यायाम दिन में 1–2 बार करें, हर व्यायाम 10 बार।

  1. तौलिया दबाना: पैर सीधे करके बैठें, घुटने के नीचे मुड़ा तौलिया रखें। जांघ कसकर घुटने से तौलिया नीचे दबाएँ, 10 तक गिनें, फिर ढीला छोड़ें।
  2. सीधा पैर उठाना: पीठ के बल लेटें, एक घुटना मोड़ लें। दूसरा पैर सीधा रखते हुए लगभग एक फुट ऊपर उठाएँ, 5 तक गिनें, धीरे से नीचे लाएँ।
  3. कुर्सी पर बैठकर पैर सीधा करना: कुर्सी पर बैठें, एक पैर धीरे-धीरे सीधा करें, 5 सेकंड रोकें, फिर धीरे नीचे लाएँ।
  4. एड़ी उठाना: कुर्सी की पीठ पकड़कर खड़े हों, पंजों के बल ऊपर उठें, 3 सेकंड रुकें, धीरे से नीचे आएँ।
  5. कुर्सी से उठना-बैठना: मज़बूत, हत्थे वाली कुर्सी से बिना झटके के धीरे-धीरे उठें और बैठें। ज़रूरत हो तो हाथों का सहारा लें।
ध्यान रखें
  • हल्का खिंचाव या थकान सामान्य है; तेज़ दर्द हो या घुटना सूज जाए तो रुकें।
  • दर्द कम करने वाली दवा खाकर ज़ोर-ज़बरदस्ती व्यायाम न करें।
  • ऑपरेशन या चोट के बाद अपने फिज़ियोथेरेपिस्ट के बताए व्यायाम ही करें।
  • उकड़ूं बैठकर या गहरे स्क्वैट वाले व्यायाम घुटने के गठिया में न करें।
और पढ़ें
यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है और डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। This guide is for general information only. अपॉइंटमेंट लें
WhatsApp