Home / Patient guides / Injuries
चोट · 3 मिनट
हड्डी टूटने पर अस्पताल पहुंचने से पहले क्या करें
डॉ. सोभराज चंदानी, MBBS, MS (ऑर्थो) · हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, न्यू कोरबा हॉस्पिटल · पंजीकरण सं. CGMC/2428/2009 · अपडेट: नवंबर 2026
In short (English): Keep the injured part still and supported, control bleeding with a clean cloth, and get to hospital. Do not straighten the limb, massage it, apply oil, or go to a traditional bone-setter — these can turn a simple fracture into a complicated one.
हड्डी टूटने के संकेत
- चोट वाली जगह पर तेज़ दर्द और सूजन
- हाथ-पैर का टेढ़ा दिखना या छोटा लगना
- हिलाने या वज़न डालने में असमर्थता
- हड्डी का त्वचा से बाहर दिखना
क्या करें
- घायल हिस्से को जैसा है वैसा ही स्थिर रखें। गत्ता, लकड़ी की पट्टी, मुड़ा हुआ अख़बार या तकिया लगाकर सहारा दें।
- खून बह रहा हो तो साफ़ कपड़े से दबाकर रखें।
- सूजन कम करने के लिए कपड़े में लपेटी बर्फ़ रख सकते हैं।
- अंगूठी, चूड़ी या घड़ी उतार दें — सूजन बढ़ने पर ये फँस सकती हैं।
- अगर ऑपरेशन की संभावना हो तो अस्पताल पहुंचने तक कुछ खिलाएँ-पिलाएँ नहीं।
- जितनी जल्दी हो सके अस्पताल पहुंचें।
क्या न करें
- टेढ़े हाथ-पैर को खींचकर सीधा करने की कोशिश न करें
- मालिश न करें और गर्म तेल न लगाएँ
- हड्डी बैठाने वाले या पहलवान के पास न जाएँ — इससे हड्डी गलत जुड़ सकती है, नस-मांसपेशी को नुकसान हो सकता है और बाद में बड़ा ऑपरेशन करना पड़ सकता है
- गर्दन या कमर में चोट लगी हो तो घायल को बेवजह न हिलाएँ — मदद बुलाएँ
डॉक्टर को कब दिखाएं
- हड्डी त्वचा से बाहर दिखे
- चोट के नीचे का हिस्सा ठंडा, पीला या सुन्न हो
- सिर, गर्दन या कमर पर चोट
- बुज़ुर्ग गिरने के बाद खड़े न हो पाएँ
यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है और डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। This guide is for general information only.
अपॉइंटमेंट लें