Home / Patient guides / Healthy living

स्वस्थ जीवनशैली · 4 मिनट

हड्डियों के लिए सही खान-पान

डॉ. सोभराज चंदानी, MBBS, MS (ऑर्थो) · हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, न्यू कोरबा हॉस्पिटल · पंजीकरण सं. CGMC/2428/2009 · अपडेट: नवंबर 2026

In short (English): Strong bones need calcium, protein and vitamin D, along with regular activity. Everyday Indian foods — milk, curd, paneer, ragi, sesame, pulses and green leafy vegetables — cover most needs. Limit soft drinks, excess salt, smoking and alcohol.

हड्डियाँ जीवन भर बनती और टूटती रहती हैं। लगभग 30 वर्ष की उम्र तक हड्डियाँ सबसे मज़बूत होती हैं; उसके बाद सही खान-पान और व्यायाम से उन्हें लंबे समय तक मज़बूत रखा जा सकता है।

कैल्शियम के अच्छे स्रोत

प्रोटीन

हड्डियों और मांसपेशियों दोनों के लिए प्रोटीन ज़रूरी है — दालें, अंकुरित अनाज, दूध-दही, पनीर, अंडा, मछली या चिकन। शाकाहारी लोग हर भोजन में दाल या दूध से बनी कोई चीज़ शामिल करें।

विटामिन D

धूप विटामिन D का प्राकृतिक स्रोत है। सुबह की धूप में हाथ-पैर खुले रखकर थोड़ी देर टहलना फ़ायदेमंद है। सप्लीमेंट केवल डॉक्टर की सलाह से लें।

इन्हें कम करें
  • कोल्ड ड्रिंक और बहुत मीठे पेय
  • ज़्यादा नमक, अचार और पैकेट वाले नमकीन
  • दिन भर में बहुत ज़्यादा चाय-कॉफ़ी
  • धूम्रपान, गुटखा और शराब — ये हड्डियों को सीधे कमज़ोर करते हैं
और पढ़ें
यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है और डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। This guide is for general information only. अपॉइंटमेंट लें
WhatsApp