Home / Patient guides / Surgery guides
ऑपरेशन गाइड · 6 मिनट
जोड़ प्रत्यारोपण के बाद घर पर देखभाल
डॉ. सोभराज चंदानी, MBBS, MS (ऑर्थो) · हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, न्यू कोरबा हॉस्पिटल · पंजीकरण सं. CGMC/2428/2009 · अपडेट: नवंबर 2026
In short (English): At home, keep the wound dry, finish all prescribed medicines including blood thinners, do your exercises every day, use the walker until advised, and come for every follow-up. Fever, wound discharge, calf swelling, breathlessness or a sudden change in the leg need urgent attention.
घाव
- घाव सूखा रखें; पट्टी डॉक्टर के बताए अनुसार बदलें।
- घाव पर कोई क्रीम, हल्दी, तेल या घरेलू नुस्खा न लगाएँ।
- नहाना तब शुरू करें जब डॉक्टर कहें — आमतौर पर टांके निकलने और घाव भरने के बाद।
दवाएँ
- खून पतला करने की दवा का पूरा कोर्स करें, भले ही आप ठीक महसूस करें।
- दर्द की दवा समय पर लें ताकि व्यायाम हो सके।
- कब्ज़ आम है — पानी, फल, सब्ज़ियाँ लें; ज़रूरत हो तो डॉक्टर से दवा पूछें।
व्यायाम और चलना
- फिज़ियोथेरेपिस्ट के बताए व्यायाम रोज़, दिन में कई बार करें।
- वॉकर या छड़ी तब तक इस्तेमाल करें जब तक डॉक्टर न कहें।
- हर घंटे-दो घंटे में थोड़ा चलें; लगातार लेटे न रहें।
- कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद: पैर क्रॉस न करें, बहुत नीचे न बैठें, और कूल्हे को ज़्यादा न मोड़ें — जैसा आपको सिखाया गया हो। सोते समय पैरों के बीच तकिया रखने की सलाह दी गई हो तो उसका पालन करें।
खान-पान
घाव भरने के लिए प्रोटीन ज़रूरी है — दाल, दूध, दही, पनीर, अंडा। डायबिटीज़ हो तो शुगर नियंत्रित रखें।
फ़ॉलो-अप
डिस्चार्ज के समय बताई गई हर तारीख़ पर दिखाने आएँ, भले ही सब ठीक लग रहा हो। आगे चलकर दाँत के इलाज या किसी दूसरे ऑपरेशन से पहले उस डॉक्टर को बताएँ कि आपका जोड़ प्रत्यारोपण हुआ है।
डॉक्टर को कब दिखाएं
- बुखार या कंपकंपी
- घाव से पस या रिसाव, या लालिमा बढ़ना
- पिंडली में सूजन, दर्द या गर्माहट
- अचानक सांस फूलना या सीने में दर्द — तुरंत इमरजेंसी
- पैर का अचानक छोटा दिखना या मुड़ जाना (कूल्हे के बाद) — तुरंत इमरजेंसी
यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है और डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। This guide is for general information only.
अपॉइंटमेंट लें